KTM 390 Enduro R : भारतीय ऑटोसेक्टर मार्केट में जल्द धमाल मचाने आने वाली KTM 390 Enduro R बाइक ! इस बाइक में वही 399 cc मोटर मिला है जो 390 एडवेंचर और 390 Duke में मिलता है।

KTM इंडिया की नई बाइक KTM 390 Enduro R जल्द ही एंट्री करने वाली है। इससे पहले इसने अपने नई पीढ़ी की 390 एडवेंचर रेंज और 250 एडवेंचर को लॉन्च किया था। KTM के तरफ से 390 एडवेंचर और 390 एंडुरो R को इंडिया बाइक वीक में दिसम्बर, 2024 में पेश किया गया था। KTM ने पहली बार 2024 EICMA मोटरसाइकिल शो में 390 Enduro R को पेश किया है। आइए आगे इसमें मिलने वाली डिटेल्स को जानते हैं।
KTM 390 Enduro R Price
390 एडवेंचर रेंज की कीमत को देखते हुए ऐसी संभावना है की KTM 390 Enduro R की (एक्स-शोरूम) कीमत 3.50 लाख रुपये हो सकती है। 390 एडवेंचर जो की फुली लोडेड ऑफ-रोड स्पेक बाइक है उसकी दिल्ली में कीमत 2.60 रुपये से लेकर 3.68 लाख रुपये के बीच है। आइए नीचे टेबल में कुछ दमदार बाइक की कीमत पर नजर डालते हैं।
मॉडल | कीमत (एक्स-शोरूम) |
KTM 390 Adventure | रु. 3.68 लाख |
KTM 390 Adventure X | रु. 2.91 लाख |
KTM 250 Adventure | रु. 2.60 लाख |
KTM 390 Enduro R Engine and Mileage
इस नई बाइक में 399 cc LC4c सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कुल्ड इंजन मिला है, यही इंजन 390 Adventure रेंज और 390 Duke में भी लगा हुआ है। आपको बता यह बाइक अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 44.3 bhp की पावर जनरेट करेगी और वहीं भारतीय मार्केट में यह बाइक 48 bhp की पावर देगी। इस इंजन से हमें 36 Nm का टॉर्क मिलता है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से भी जोड़ा गया है।
KTM 390 Enduro R Awesome Features
KTM 390 Enduro R बाइक की डिजाइन काफी स्टाइलिश है इसमें मिनिमलिस्ट एस्थेटिक्स, कम बॉडीवर्क और कॉम्पैक्ट फ्यूल टैंक मिला है। इस बाइक का वजन 159 kg (ईंधन के बिना) है, इसमें ब्रेकिंग के लिए 285mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क और स्विचेबल ABS मिला है। साथ ही इसमें स्प्लिट ट्रेलिस फ्रेम मिला है। इस बाइक का टायर 21-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर स्पोक व्हील्स है।
Official Link : Click Here
trendkhabar24.com : Click Here
Also Read :
- Maruti Suzuki Baleno : देश की दीवानी बन गई ये कार, देखें जबरदस्त फीचर्स और कीमत
- Maruti Suzuki Wagon R : Punch और Creta को भी फेल कर दी ये सस्ती कार, जानें क्या है कीमत
- बिहार न्यूज – Begusarai: जीजा ने अपने ही साली से रेप जैसी घटना को दिया अंजाम, पीड़िता को बहला फुसलाकर घर के बगल में लेजाके किया रेप ।