Sashakt Behna Utsav Yojana 2025: नमस्कार दोस्तों! आप सभी जानती हैं कि उत्तराखंड की महिलाएं मेहनती होती हैं घर पर अचार बनाना, हैन्डिक्राफ्ट, मसाले वगैरह तैयार करना इनका रोज़ का काम है। लेकिन बेचने के लिए सही कीमत और मार्केट में कमी के कारण ये चीजें अक्सर सही मूल्य पर नहीं बिकती हैं। इस समस्या को देखते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने महिलाओं के लिए एक योजना लांच की Sashakt Behna Utsav Yojana 2025 अब महिला समूहों अपना स्थानीय बाजार में ही प्रोडक्ट भेज सकती है, इससे अधिक मुनाफा और कम परेशानी होगी।
अगर इस योजना में आप भी आवेदन करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं इस योजना में हम कैसे आवेदन करें और इसकी पात्रता दस्तावेज क्या होगी तो हमारे आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Sashakt Behna Utsav Yojana 2025 क्या है?

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना 2025 की शुरुआत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से की थी। इस योजना के तहत महिला समूहों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापार बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में राज्य में लगभग 37,000 महिला स्वयं सहायता समूहों से करीब 3 लाख से ज्यादा महिलाएं इस योजना से जुड़ चुकी हैं, जो घर पर बने उत्पादों को अब सीधे बाजार तक पहुंचा शक्ति हैं और उन्हें उनके मेहनत का सही दाम भी मिल जाएगा। अब महिलाएं अपने उत्पादों को बिना किसी परेशानी के, पास के बाजार में बेच सकेंगी।
Sashakt Behna Utsav Yojana 2025 का उद्देश्य क्या है?
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा किया गया है इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सख्त बनाना और उनके लिए स्वयं का बाजार प्रारंभ कराया जाए ताकि वह स्वयं खुद का व्यापार करें और अपने जरूर को पूरा कर सकें।
Sashakt Behna Utsav Yojana 2025 के लिए पात्रता
- सबसे पहले इस योजना में आवेदन करने वाली महिलाएं उत्तराखंड की मुख्य निवासी होना जरूरी चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल उत्तराखंड राज्य की महिलाओं को भी प्राप्त होगी।
- इस योजना का लाभ केवल महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा।
- महिला के घर में किसी भी प्रकार का कोई भी सरकारी नौकरी वाला नहीं होना चाहिए।
- आवेदन कर रही महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- अगर महिला अन्य सरकारी योजना का लाभ उठा रही है तो यह योजना का लाभ उन्हें नहीं मिलेगा।
Sashakt Behna Utsav Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इत्यादि जो पात्रता के लिए आवश्यक हो।
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना 2025 मैं आवेदन कैसे करें?
अगर आप उत्तराखंड की महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं और अपने बनाए हुए उत्पादों को बाजार में बेचना चाहती हैं, तो आप सशक्त बहना उत्सव योजना 2025 में आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में संपर्क करना होगा। वहां से आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसे भरकर जरूरी दस्तावेज़ों के साथ जमा करना अनिवार्य है। जैसे ही योजना पूरी तरह लागू होगी विभाग की ओर से आपको एक स्थानीय बाजार या उत्सव में स्टॉल दिया जाएगा जहां आप अपने उत्पाद बेच सकती हैं।
निष्कर्ष: कैसे हैं दोस्तों आशा करता हूं कि आपको हमारा लिखा हुआ आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा अगर हमारे आर्टिकल में किसी भी प्रकार का गलतियां होती है तो हमें क्षमा करें और इससे रिलेटेड और अन्य प्रश्न पूछने के लिए कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं धन्यवाद।