Hero Xtreme 250R : भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में हीरो मोटोकॉर्प का काफी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, इसमें 250सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट की धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिली है। Hero Xtreme 250R कंपनी की सबसे पॉवरफुल बाइक है।

Hero MotoCorp पूरे विश्व की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी है। कंपनी ने इस बार अपनी सबसे शक्तिशाली बाइक Hero Xtreme 250R को लॉन्च किया है। हाल ही में उदयपुर और उसके आसपास इलाकों में हीरो की इस फ्लैगशिप मोटरसाइकिल को चलाने का मौका मिला है। आइए Hero Xtreme 250R बाइक की डिटेल्स को विस्तार से जानते हैं।
Hero Xtreme 250R : कैसी डिजाइन और फीचर्स
हीरो की इस दमदार बाइक मे शानदार और स्टाइलिश डिजाइन मिली है। इसमें ट्रिपल रेखाएं और स्पष्ट बाडीवर्क मिला है। आगे की ओर इसमें ट्रायंगुलर ऑटो हेडलैम्प यूनिट मिला है जो की काफी आकर्षण दिखता है। साथ ही इसमें H-आकार का DRL इंटीग्रेटेड मिला है। पीछे की तरफ गोल्डन USD फ्रन्ट फोर्कस मिला है जिसमें 17-इंच का एलॉय व्हील मिला है साथ ही ऊपर की तरफ एक एंगुलर फ्रन्ट फेंडर मिला है।
Xtreme 250R बाइक में साइड की तरफ मस्कूलर फ्यूल टैंक मिला है। इस बाइक में एक LCD डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिली है। इसमें LED रियर लाइटिंग सेटअप और 17 इंच का एलॉय व्हील मिलता है।
Hero Xtreme 250R : दमदार इंजन और जबरदस्त स्पेसिफिकैशन
Hero Xtreme 250R बाइक में 4-वॉल्व, 250cc, DOHC, लिक्विड-कुल्ड और सिंगल-सिलिन्डर इंजन शामिल है। यह बाइक पावरट्रेन 9250rpm पर 30bhp और 7250rpm पर 25Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इस इंजन को असिस्ट क्लच और स्लिपर के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स शामिल है।
इसके अलावा इस बाइक में स्टील ट्रेलिस फ्रेम लगा हुआ है, जिसमें गैस-चार्जड मोनोशॉक और 43mm USDफ्रन्ट फोर्क के साथ प्रीलोड एडजस्टमेन्ट के 6 स्टेप्स से जुड़ा हुआ है। साथ ही इस बाइक में ब्रेकिंग के लिए आगे की ओर 320mm पेटल डिस्क और पीछे की ओर 230mm पेटल डिस्क मिला है।
Hero Xtreme 250R बाइक की लंबाई 2,023mm, ऊंचाई 1,062mm और चोड़ाई 828mm है। साथ ही इसका व्हीलबेस 1,357mm है। वहीं, इसके सीट की ऊंचाई 806mm और ग्राउन्ड क्लियरेन्स 167mm है। Hero Xtreme 250R बाइक का वजन 167.7 kg और 11.5 लीटर का फ्यूल टँक हैं।
Hero Xtreme 250R बाइक Suzuki Gixxer 250, KTM 250 Duke और Husqvarna Vitpilen 250 को टक्कर देती है।
ऐसे ही ट्रेंडिंग न्यूज के लिए आप trendkhabar24.com के साथ जुड़ सकते हैं।
- Auto सेक्टर में धमाल मचाने आ रहा Royal Enfield Classic 650,फीचर्स के साथ जानें लॉन्च डेट
- Bihar Job Vacancies News 2025: आशा कर्मियों के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य विभाग में निकलेगी बिहार में भर्ती, यहाँ से जाने पूरी प्रक्रिया ।
- Mahindra XEV 9e : इस फिल्म डायरेक्टर ने खरीदी 500 km की रेंज देनें वाली SUV, जाने फीचर्स
- Bihar News – Jyoti Singh: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पर फूटा लोगों क गुस्सा, चमचों के बाल पर खुद रही है, जाने क्या बोले लोग?