2025 Kia EV6 : 663KM की रेंज में आया Kia का ये इलेक्ट्रिक SUV

2025 Kia EV6 : किआ ऑटो जगत की पॉपुलर कंपनी है, इसके कार सभी को बहुत पसंद आते हैं। किआ ने हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में Kia EV6 को शोकेस किया था। यह एक इलेक्ट्रिक SUV है जिसे केवल एक वेरिएन्ट में लॉन्च किया था।

2025 Kia EV6
2025 Kia EV6

हाल ही में बीते जनवरी माह में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में किआ कंपनी ने अपनी लेटेस्ट कार Kia EV6 को पेश किया है। अब इस फेसलिफ्ट मॉडल को भारतीय मार्केट में ऑफिसियल तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है। कंपनी के द्वारा इस इलेक्ट्रिक SUV को केवल एक सिंगल वेरिएन्ट GT-लाइन AWD के साथ लॉन्च किया गया है।

2025 Kia EV6 : क्या है कीमत

अगर इस इलेक्ट्रिक SUV के कीमत की बात करें तो Kia EV6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 65.9 लाख रुपये हैं। कंपनी का मानना है की इस इलेक्ट्रिक SUV में नया और बड़ा बैटरी पैक शामिल है जिससे इस कार को बेहतरीन ड्राइविंग रेंज मिलती है।

2025 Kia EV6 : क्या है नया डिजाइन

इस इलेक्ट्रिक मॉडल के डिजाइन और लुक में थोड़ा बदलाव हुआ है। इस फेसलिफ्ट का बाहरी हिस्सा अपडेट हुआ है जिसमें नया बम्पर और स्टार मैप हेडलाइट्स मिला है। साथ ही 19-इंच की अलॉय व्हील्स-टेल लाइट्स और रियर बम्पर में कंपनी ने कुछ डिजाइन को अपडेट किया है। कंपनी ने कार की साइज़ में किसी भी तरह कोई बदलाव नहीं किया है, इस SUV की लंबाई 4,695 mm, चौड़ाई 1,890 mm, ऊंचाई 1,570 mm और 2,900 mm का व्हीलबेस शामिल है।

2025 Kia EV6 : पावर के साथ परफ़ोर्मेंस भी कैसी है ?

कंपनी ने Kia EV6 में आगे और पीछे दो इलेक्ट्रिक मोटर्स दिए हैं जिसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। ये इलेक्ट्रिक मोटर्स 325hp की पावर आउटपुट और 605Nm की टार्क जेनरेट करती है। कंपनी दावा करती है की ये इलेक्ट्रिक SUV महज 5.3 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी ने इस SUV को इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म (E-GMP) पर तैयार किया है जिसमें फ्लोर-माउन्टेड बैटरी मिलती है।

2025 Kia EV6 : बेहतरीन केबीन और जबरदस्त फीचर्स

कंपनी ने कार के अंदर एक नया थ्री-स्पोक स्टियरिंग व्हील दिया है, साथ ही इसमें एक डेडीकेटेड ड्राइव मोड बटन भी मिलता है। इसमें सेंसर कंसोल को पियानो ब्लैक के स्थान पर एक टेक्सचर्ड फिनिश मिलता है, साथ ही इस पर कई सारे फिंगरप्रिंट सिम्बल मिलता है। कंपनी ने इस कार में curved पैनोरमिक स्क्रीन को जारी रखा है साथ ही इसमें इंफोन्टेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए दो 12.3 इंच का डिस्प्ले दिया है।

अगर फीचर्स की डिटेल्स जानें तो इस इलेक्ट्रिक SUV में एम्बिएंट लाइटिंग, एप्पल कारप्ले और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, 360-डिग्री कैमरा, 14-स्पीकर मेरिडियन साउन्ड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रन्ट सीटें, व्हीकल-टू- व्हीकल (V2V), व्हीकल-टू-लोड (V2L) और ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता है।

Also Read :

Whatsapp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Us

Leave a Comment