Maruti Baleno : दमदार इंजन के साथ आया प्रीमियम हैचबैक, जानें क्या है कीमत

Maruti Baleno : यह एक प्रीमियम हैचबैक कार है जिसमें आकर्षक डिजाइन, दमदार इंजन, माइलेज और जबरदस्त फीचर्स मिले हैं। इस कार को आप लंबे सफर के लिए यूज कर सकते है।

Maruti Baleno
Maruti Baleno

मारुति कंपनी भारत मे बहुत पोपुलर है और इसकी मारुति बैलेनो कार बहुत ही जबरदस्त है। कंपनी ने इसको चार वैरिएन्ट में उपलब्ध किया हैं जिसमें सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा शामिल है। Maruti Baleno पाँच सीटर वाली कार है जिसमें कम-से-कम पाँच लोग बहुत आसानी से बैठ सकते हैं। आइए Maruti Baleno की डिटेल्स को विस्तार से जानते हैं।

Maruti Baleno : कीमत क्या है ?

इस कार को कंपनी ने 6.66 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है और इसके टॉप वैरिएन्ट की कीमत 9.83 लाख रुपये है। वहीं इसके पेट्रोल वाले वैरिएन्ट की कीमत 6.66 लाख रुपये है और टॉप वैरिएन्ट की कीमत 9.83 लाख रुपये है। इसके अलावा इसके CNG मॉडल की कीमत 8.40 लाख रुपये से 9.33 लाख रुपये तक है। आपको बता दें ये सभी एक्स-शोरूम कीमत है।

Maruti Baleno : इंजन कौन-सा मिला है ?

Maruti Baleno कार में 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन मिला है जो 90 PS की पावर और 113 Nm का टार्क प्रदान करता है। साथ ही इस कार में आइडल स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी शामिल है। कंपनी ने इस हैचबैक में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैन्डर्ड दिया है। वहीं, इसमें 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन ऑप्शन भी मिला है।

वहीं इस कार के CNG वैरिएंट्स में भी यही इंजन मिला है। आपको बता दें कंपनी द्वारा CNG वैरिएंट्स में भी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है। वहीं, इसमें आईडल स्टार्ट/स्टार्प टेक्नोलॉजी भी मिली है।

Maruti Baleno : दमदार माइलेज

इस प्रीमियम हैचबैक में MT वर्जन 22.35 km/l और इसकी AMT वर्जन 22.94 km/l का माइलेज प्रदान करती है।

Maruti Baleno : फीचर्स कैसा है ?

Maruti Baleno में 360 डिग्री कैमरा, फर्स्ट हेडअप डिस्प्ले, रियर AC वेंट्स, LED फॉग लैम्प्स और रियर फास्ट चार्जिंग USB पोर्ट्स जैसे नए फीचर्स मिले हैं। अगर इसके सेफ़्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में छह एयरबैग्स, हिल होल्ड असिस्ट और ESP मिलते हैं। वहीं, इस कार में ISओफिक्स, स्पीड अलार्म सिस्टम, EBD और ABS जैसे फीचर्स शामिल हैं।

ऐसे ही ट्रेंडिंग न्यूज के लिए आप trendkhabar24.com के साथ जुड़ सकते हैं।

Also Read :

Whatsapp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Follow Us

1 thought on “Maruti Baleno : दमदार इंजन के साथ आया प्रीमियम हैचबैक, जानें क्या है कीमत”

Leave a Comment