Mahindra XUV700 Ebony Edition : भारत सबसे पॉपुलर Mahindra कंपनी ने अपनी लेटेस्ट XUV700 Ebony Edition को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पहली बार इसके केबिन को ब्लैक थीम से सजाया है साथ ही इसका लुक और डिजाइन भी काफी शानदार है।

Mahindra ने अपनी XUV700 Ebony Edition को लॉन्च कर दिया है। इस XUV में ऑल ब्लैक ए इंटीरियर और एक्सटीरियर थीम मिली है। इसका टॉप वैरिएंट AX7 and AX7 L वैरिएंट्स के 7 सीटर वर्जन पर बेस्ड है जिसमे डीजल पॉवरट्रेन और टर्बो पेट्रोल के विकल्प शामिल है। कंपनी के तरफ से XUV700 Ebony Edition मॉडल में कुछ खास अपडेट्स मिला है जो रेगुलर मॉडल के मुकाबले और भी ज्यादा बेहतर है। आगे हम Mahindra XUV700 Ebony Edition में मिलने वाले कीमत, पॉवरट्रेन, सेफ्टी और फीचर्स से संबंधित डिटेल्स को जानते है।
Mahindra XUV700 Ebony Edition Price
ब्लैक और बोल्ड कलर में पेश हुए इस Mahindra XUV700 Ebony Edition की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 19.64 लाख रूपये है और इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 24.14 लाख रूपये है। आगे नीचे टेबल में वैरिएंट्स और कीमत की डिटेल्स दी गयी हैं।
फ्यूल-ट्रांसमिशन | AX7 | AX7L |
पेट्रोल MT | 19.64 लाख | X |
पेट्रोल AT | 21.14 लाख | 23.24 लाख |
डीजल AT | 21.79 लाख | 24.14 लाख |
डीजल MT | 20.14 लाख | 22.39 लाख |
Mahindra XUV700 Ebony Edition : दमदार पावर और जबरदस्त परफॉर्मेंस
Mahindra XUV700 Ebony Edition में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिला है, यह इंजन 200hp पावर जनरेट करता है। साथ ही XUV700 Ebony Edition में 2.2-लीटर डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है, यह 185hp की पावर जनरेट करती है। यह दोनों इंजन ऑटोमैटिक और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसके फ्रंट व्हील ड्राइव फॉर्म में 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन मिला है।
Mahindra XUV700 Ebony Edition : सेफ्टी और फीचर्स
Mahindra XUV700 Ebony Edition में 10.25 डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-वे पॉवर्ड ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सुनरूफ़, वेन्टीलेटेड फ्रंट सीटें और डुअल-जोन ऑटो एसी मिलता है। साथ ही इसमें 12-स्पीकर सोनी ऑडियो सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, वाइपर और ऑटोमेटिक हेडलाइट्स भी मिली है।
इस कार में पैसेंजर सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा, 7 एयरबैग, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, टायर प्रेश मॉनिटरिंग सिस्टम और आईओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेंज जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते है। साथ ही XUV700 लेन कीप असिस्ट, ऑटोनॉम्स इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम टेक्नोलोजी से लैस है।
Mahindra XUV700 Ebony Edition : कंपेरिजन
Mahindra XUV700 Ebony Edition का मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, हुंडई अल्कजार और टाटा सफारी जैसी कारों से है।
ऐसी ही ट्रेंडिंग न्यूज़ के लिए आप trendkhabar24.com के साथ जुड़ सकते है।
Official Link : Click Here
Also Read :